पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 मीटर दूर चौकी, फिर भी सवा घंटे तक कोई पुलिसकर्मी नहीं आया जाम खुलवाने

100 मीटर दूर चौकी, फिर भी सवा घंटे तक कोई पुलिसकर्मी नहीं आया जाम खुलवाने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। रामगढ़ के पास कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। यहां पर बुधवार को जाम लग गया। सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक आईटीबीपी भानू से लेकर सेक्टर-26 पुलिस लाइन तक करीब 10 किलोमीटर तक गाड़ियों और अन्य व्हीकल्स की लाइनें लग गई। मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एक ब्रिजा गाड़ी वाले ने मुश्किल से रास्ता बनवाया और एंबुलेंस को जाम से निकलवाया।

जाम की वजह: रामगढ़ के पास फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। यहां 200 मीटर लंबा एक टेम्परेरी रूट तैयार किया गया है। यह रोड 12 फीट चौड़ी है। इस पर बुधवार सुबह एक टैंकर खराब हो गया। इस वजह से ट्रैफिक रुक गया। पुिलस और हाईवे अथॉरिटी की जिम्मेदारी बनती है कि जाम को हटवाया जाए। यहां पर न तो हाईवे अथॉरिटी से काेई आया और न ही पुलिस से कोई आया।

ऑफिस जाने में लेट हो गए

हमारी गाड़ी जाम में फंसी है। आॅफिस जाना था। जाम के कारण एक घंटा लेट हो गए। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए बहुत लेट आए हैं। लोगों को यहां गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा है। -गौरव

मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी जाम में

ट्रैफिक पुलिस की यह लापरवाही आई सामने...

गाड़ियों में बैठे लोग हॉर्न बजाते रहे...यहां रामगढ़ में ही हाईवे के साथ ही पुलिस चौकी है। यहां हाईवे के बीच में एक्सीडेंट होने या वाहन खराब होने के कारण होने वाली परेशानी के बारे में सबसे पहले पता चलता है। डीसीपी के ऑर्डर की बात करें तो यहां पुलिस को हमेशा तैनात हेाने के लिए बोला गया है। इसकेे बाद भी दो घंटे जाम लगा रहा। गाडियों के हॉर्न की तेज तेज आवाज आती रही। रामगढ़ पुलिस चौकी से कोई भी जाम को खुलवाने के लिए नहीं आया।

कंट्रोल रूम का नंबर ही नहीं मिला

बरवाला से पंचकूला 20-25 मिनट में पहुंच जाते हैं। जाम के कारण यहां हम दो घंटे तक फंसे रहे। कई बार कंट्राेल रूम भी कॉल की, लेकिन नंबर ही नहीं मिला। कोई जाम खुलवाने के लिए अाया ही नहीं। -मुकेश कुमार

पंचकूला में अलग से हाईवे ट्रैफिक पुलिस थाना...पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस को दो अलग-अलग भागों में बांटा गया है। पंचकूला सिटी और हाईवे ट्रैफिक पुलिस के लिए अलग से थाना बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिस थाने की जिम्मेदारी बनती है कि यहां जाम की स्थिति में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए, ताकि जाम को खुलवाया जा सके। लेकिन सवा घंटे बाद यहां पुलिस आई और इसके बाद जाम खुलवाने, ट्रैफिक को सही तरीके से चलाने में ही 45 से 50 मिनट लग गए।

पुलिस देरी से आती है यह देख लिया

यहां बीच सड़क में टैंकर के रुकने और उसे हटाने में देरी करने के कारण आम पब्लिक को परेशानी हुई है। पुलिस तो लेट ही होती है, यहां देख भी लिया। काफी गर्मी है। गाड़ी में एसी चलाए बगैर बैठ ही नहीं सकते। -अभय

खबरें और भी हैं...