1 मई से ई-दिशा के 10 काउंटर्स पर बनवा सकेंगे आरसी, लाइसेंस
प्रशासन की ओर से ई-दिशा में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया जा रहा है। एक मई से ई-दिशा के 12 में से 10 काउंटर पर जाकर आरसी, लाइसेंस सहित अन्य गाड़ी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स बनवा सकते हैं। बाकी दो काउंटर्स पर तहसील का काम व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधित काम होगा। एसडीएम पंकज सेतिया ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने से पहले सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को ट्रेनिंग दी गई थी। ई-दिशा के रेनोवेशन का काम पूरा कर लिया गया है और फाइनल फिनिशिंग का काम बाकी है। सभी तरह के डॉक्यूमेंट्स की फीस लिस्ट भी ई-दिशा बाहर बड़े फ्लैक्स पर लगाए जाएंगे ताकि लोगों को किसी से पूछना न पड़े। इसके अलावा प्रशासन की ओर से ई-दिशा में सरल पोर्टल लागू किए जाने पर प्लानिंग की जा रही है। इस पोर्टल के लागू होते ही ई-दिशा के एक काउंटर पर अलग-अलग विभागों के करीब 100 से ज्यादा काम हो सकेंगे।
अभी ऐसे होता है काम: सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होने से पहले ई-दिशा में आरसी, लाइसेंस, एनओसी के लिए 10 काउंटर्स हैं जिनमें से 4 पर लाइसेंस, 4 पर आरसी व दो पर एनओसी सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स बनाए जाते थे। लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। एक काउंटर सीनियर सिटीजन के लिए, एक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधित काम के लिए अौर तहसील ऑफिस काउंटर है।
वेटिंग लॉज का एरिया बढ़ाया गया: ई-दिशा के वेटिंग लॉज को 200 स्क्वेयर मीटर से बढ़ाकर करीब 3000 स्क्वेयर मीटर किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बैठने की जगह बनाई जा सके। सेंट्रलाइज्ड एसी भी लगवाए गए हैं। कुर्सियां भी अलग से लगाई जाएंगी।