पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खपत से 79 यूनिट ज्यादा भेजा इलेक्ट्रिक बिल, बिजली निगम पर 10 हजार जुर्माना

खपत से 79 यूनिट ज्यादा भेजा इलेक्ट्रिक बिल, बिजली निगम पर 10 हजार जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम की ओर से लोगों को मनमर्जी से बिजली के बिल भेजे जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में कंज्यूमर फोरम ने बिजली निगम पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। रायपुररानी के सोमनाथ के घर का मीटर गली में बिजली के खंभे पर इंस्टॉल किया गया है। रेगुलर बिल जमा किया जा रहा था, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी मनमर्जी से बिल भेज रहे थे। सोमनाथ ने बिजली निगम के अफसरों से शिकायत की कि रीडिंग लेने कोई आता ही नहीं। बिजली खर्च की यूनिट और बिल पर लिखी यूनिट में काफी अंतर होता है। इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमनाथ को बिजली यूनिट व बिजली के बिल की पूरी डिटेल भेजी। सोमनाथ ने बिजली के यूनिट पर सवाल खड़ा किया। बिजली निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक 12280 यूनिट कंज्यूम की गई थी, जबकि मीटर में 12201 यूनिट ही कंज्यूम हुई थी। सोमनाथ ने बाकी महीनों के बिलों व यूनिट पर भी सवाल उठाए और ठीक करने को कहा। मीटर रीडर को मौके पर भेजकर बिल रीडिंग लेने की बात कही। बिजली निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। परेशान होकर सोमनाथ ने कंज्यूमर फोरम में शिकायत दी। फोरम के प्रधान धर्मपाल व सदस्य जगमोहन सिंह की बेंच ने फैसला सुनाया।

यह सुनाया फैसला...कंज्यूमर फोरम की ओर से बिजली निगम की लापरवाही को लेकर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कंज्यूमर को मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करने को लेकर 5 हजार और मुकदमे की राशि के तहत 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही फोरम ने बिजली निगम अफसरों से कहा कि कंज्यूमर के बिजली बिल का मामले को भी ठीक करवाए।

खबरें और भी हैं...