भगवान परशुराम के जीवन के बारे में बताया
भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा और श्री ब्राह्मण सभा जिला पंचकूला की ओर से भगवान परशुराम जयंती पर सेक्टर 4 में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजगुरु मठ पीठाधीश्वर काशी वाराणसी के स्वामी अनंतानंद सरस्वती मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ के प्रधान जितेंद्र शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान टीआर शर्मा, महासचिव संजय पंडित ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि परशुराम के जीवन के बारे में बताया। इससे पूर्व हवन यज्ञ के बाद महिला मंडल सेक्टर 4 एवं सेक्टर 14 ने भगवान परशुराम संकीर्तन किया। इसके उपरांत प्रयास ग्रुप की भजन गायिका सुषमा शर्मा ने लोगों को भजन सुनाए।