ट्रस्ट ने बुजुर्गों को बांटा महीने भर का राशन
पंचकूला|महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकूला की ओर से ओल्ड ऐज होम, सेक्टर 15 में हर माह की तरह इस माह भी बजुर्गों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया। ट्रस्ट के प्रेस सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि बुधवार को जयकिशन बंसल परिवार की तरफ से राशन दिया गया। जयकिशन बंसल के साथ उनकी प|ी बिमला बंसल, बेटा विपिन बंसल, विकास बंसल, पोती अदिति, समायरा भी साथ रही। जयकिशन बंसल ट्रस्ट के वरिष्ठ मेंबर हंै। ट्रस्ट का एक मेंबर हर माह बजुर्गों को राशन देता है। इस मौके पर प्रधान अशोक जिंदल, जनरल सेक्टरी जगमोहन गर्ग, अजय नारायण गोयल, अरुण सिंघल, अमित जिंदल, नरेश अग्रवाल, भगवान दास गोयल, सोमनाथ दीवान, राजिंदर गुप्ता, सतीश चावला, जेबी वर्मा मौजूद रहे।