पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीवी और इंटरनेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बन रहा रोगों की वजह: भारती

टीवी और इंटरनेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बन रहा रोगों की वजह: भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से गीता भवन मंदिर, सेक्टर 11 में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी राजविंदर भारती ने कहा कि साहित्य और सभ्याचार मनुष्य के जीवन का अभ्वाज्य अंग है। संस्कृति का विकास ही जीवन एवं समाज का विकास है। संस्कृति और साहित्य के आधार पर ही व्यक्ति, राष्ट्र और समाज की पहचान होती है। साध्वी राजविंदर भारती ने कहा कि वैदिक काल में गुरुकुल मानव निर्माणस्थली होते थे। गुरुकुल में शिष्यों को प्रकृति रक्षण, जीव रक्षण, एकता, सद्भावना और श्रेष्ठ मानव के गुण सिखाए जाते थे। उन्होंने कहा कि केवल मनुष्य ही सृष्टि में सप्राण जीव नहीं है। टीवी और इंटरनेट के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से मनुष्य रोगों से ग्रसित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...