पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सॉफ्टवेयर खराब, महीने से 500 लोगों की जमीन के इंतकाल का काम रुका

सॉफ्टवेयर खराब, महीने से 500 लोगों की जमीन के इंतकाल का काम रुका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोट गांव से आए योगेश ने बताया कि वह पिछले एक महीने में तीन बार पंचकूला तहसील ऑफिस आ चुके हैं लेकिन उनका इंतकाल का काम नहीं हो सका है। हर बार तहसील ऑफिस के कर्मचारियों की ओर से सॉफ्टवेयर खराब होने की वजह से काम बाद में करवाने को कहा जाता है। वहीं, रामगढ़ के नवीन शर्मा ने बताया कि इंतकाल के लिए वह दो दिन पंचकूला तहसील ऑफिस का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनका काम नहीं हुआ है। नवीन ने बताया कि उन्हें तहसील ऑफिस के कर्मचारी ने काम करवाने के लिए अगले हफ्ते बुलाया है।

डीआईओ सतपाल शर्मा ने बताया कि तहसील के सॉफ्टवेयर को ठीक किया जा रहा है ताकि लोगों का काम हो सके। सॉफ्टवेयर में कुछ खराबी होने की वजह से इंतकाल नहीं हो पा रहा था। डीआईओ, सतपाल शर्मा

खबरें और भी हैं...