लोगों की समस्याएं सॉल्व करने के लिए प्रशासन ने शुरू किया रात्रि ठहराव
पंचकूला|प्रशासन की ओर से सरकार के निर्देश के बाद एक बार ओर रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को प्रशासन की ओर से बरवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजिन किया गया। इसमें सभी डिपार्टमेंट्स के अधिकारी हाजिर रहे और लाेगों की समस्याएं भी सुनी। इस कार्यक्रम में अलग-अलग डिपार्टमेंट के 14 स्टाॅल लगाए गए। अधिकारियों ने अपने अपने डिपार्टमेंट के माध्यम से चलाई जा रही समाज कल्याण की स्कीमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित लघु नाटिका महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई। इससे पहले डीसी मुकुल कुमार ने विभिन्न प्रकार की आई 60 समस्याओं को सुना। स्वास्थ्य डिपार्टमेंट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टरों की टीम ने लगभग 175 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी। डीसी मुकुल कुमार की अध्यक्षता में खंड बरवाला के गांव रत्तेवाली में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन बुधवार सुबह गांव में अधिकारियों की टीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।