पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिलाड़ियों को मिले ज्यादा सुविधाएं : सैलजा

खिलाड़ियों को मिले ज्यादा सुविधाएं : सैलजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यसभा सांसद सैलजा ने दी बधाई दी और राज्य सरकार से विजेता खिलाड़ियों को मान सम्मान देने का आग्रह किया। उनका कहना है कि ओलंपिक में पदकों का टोटा खत्म करने के लिए खेल नर्सरियों के साथ राज्य के खिलाड़ियों को भी अत्याधुनिक सुविधाएं देने की जरूरत है। हाल ही में गोल्डकोस्ट में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को कुमारी सैलजा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विदेशी धरती पर जीत का परचम लहराने वाली बेटियों की प्रतिभा सराहनीय है। देश की 2.09% आबादी वाले हरियाणा के खिलाड़ियों ने कॉमेनवेल्थ गेम्स में 37% मेडल्स पर कब्ज़ा जमाया है।

खबरें और भी हैं...