पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में जेबीटी टीचर्स का रुका वेतन देने का निर्णय

बैठक में जेबीटी टीचर्स का रुका वेतन देने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|हजारों जेबीटी शिक्षकों को करीब एक दशक बाद अब मुख्य शिक्षक (हेड टीचर) के पद पर पदोन्नति मिल सकेगी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ व मौलिक शिक्षा निदेशक के हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है। जेबीटी शिक्षकों को मुख्य शिक्षक व टीजीटी पदों पर पदोन्नति करने, डिजिटल हस्ताक्षर के डोंगल उपलब्ध न होने के चलते हजारों शिक्षकों के अटके वेतन को जारी करने, सीएम सौंदर्यीकरण योजना की राशि देने, पिछले सत्र की छात्रों की वर्दी की शेष राशि जारी करने के निर्णय भी इस बैठक में हुए हैं। संघ के अध्यक्ष तरुण सुहाग के नेतृत्व में हुई बैठक में वर्ष 2016 के सामान्य तबादलों में एनीवेयर श्रेणी में तबादले वाले शिक्षकों की समस्या रखी गई।

खबरें और भी हैं...