पंचकूला | पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर रामगढ़ के साथ लगते टीबीआरएल में बुधवार रात को अचानक ही आग लग गई थी। इस दौरान यहां टीबी आरएल के जंगली एरिया में रात के समय लगी आग को एक ओर जहां बुझाने के लिए सारी रात फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां लगी रहीं, उसके बाद भी ये आग काबू में नहीं आई और वीरवार दोपहर तक कुछ एरिया में आग लगी हुई थी। जिसके चलते यहां टीबीआरएल का पूरा जंगली एरिया जल गया। एक बड़े हिस्से से पेड, झाड़ियां और सरकंडे जल गए।
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां लगी हैं दिन रात आग बुझाने में