पंचकूला में खुले हुक्का बारों में नाबालिगों की भीड़ भरी रहती है। इनमें लड़के-लड़कियों को निकोटीन से भरा हुक्का फ्लेवर सर्व किया जाता है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से शहर के हुक्का बारों में रेड की जा रही है। इसको लेकर पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम ने वीरवार को एमडीसी स्वास्तिक विहार में खुले समर सिक्सटीन नाम के हुक्का बार में रेड की। टीम ने यहां इस्तेमाल हो रहे निकोटीन के फलेवरों के सैंपल भरे हैं, जिन्हें चेकिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा। असल में कुछ दिन पहले ही शहर के कुछ सेक्टरों में खुले हुक्का बारों में रेड की गई थी। जिसके चलते इन हुक्का बारों में चेकिंग के दौरान पुलिस के सामने आया कि नाबालिगों को यहां हुक्का सर्व किया जाता है। जिसमें निकोटीन से भरे फ्लेवर होते हैं। जिसके चलते यहां से कुछ लड़के-लड़कियां निकोटीन भरे फ्लेवर को उठाकर भी ले गए थे। इसके बाद यहां से सैंपलों को भरा है।
इस बारे में एमडीसी थाना प्रभारी कशमीरा सिंह ने बताया कि यहां के हुक्का बार में चेंकिंग की गई थी, जिसमें ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम भी मौजूद थी।