- Hindi News
- National
- सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए निगम ने डीसी को लिखा, मांगी पुलिस की मदद
सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए निगम ने डीसी को लिखा, मांगी पुलिस की मदद
पंचकूला | स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को लागू करने में हो रही देरी के चलते डिवाइडिंग रोड्स पर रेहड़ी-फड़ी वालों के कब्जे बरकरार हैं। सड़क किनारे खड़े होकर सब्जी, फल बेच रहे ये रेहड़ी-फड़ी वाले ट्रैफिक के स्मूथ फ्लो में बाधा बन रहे हैं। कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर इनसे खरीददारी करने लगते हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट लागू होने तक शहर में रेहड़ी फड़ी वालों को न हटाने के निर्देश दिए हुए हैं। पंचकूला नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने सड़क किनारे खड़े होकर सब्जी व फल बेचने वाले रेहड़ी वालों को हटाने के लिए पंचकूला पुलिस से मदद मांगी हैं। आज उन्होंने इस बारे में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस को लेटर लिखा है।