पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरवाला में बनेगा आर्मी इंस्टीट्यूट, कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही आर्मी के नाम जमीन करेगा पंचायत विभाग

बरवाला में बनेगा आर्मी इंस्टीट्यूट, कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही आर्मी के नाम जमीन करेगा पंचायत विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा में बन रहे तीसरे आर्मी इंस्टीट्यूट की साइट की फाइनल अप्रूवल कैबिनेट से मिलनी है। इसके लिए प्रशासन की ओर से आर्मी इंस्टीट्यूट की फाइल हरियाणा सैनिक बोर्ड भेजी गई थी। बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद फाइल को कैबिनेट की अप्रूवल के लिए भेजा गया है। प्रशासन के मुताबिक कैबिनेट अप्रूवल मिलते ही पंचायत विभाग की ओर से बरवाला में आर्मी के नाम जमीन ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार के निर्देश के मुताबिक मई तक विभाग की ओर से आर्मी को जमीन ट्रांसफर की जानी है। वैस्टर्न कमांड जमीन के बदले में सरकार के खाते में रिवाॅर्ड जमा करवाएगा। देश के 28वें आर्मी इंस्टीट्यूट के लिए जिला प्रशासन की ओर से मुहैया करवाई गई जमीन पर वेस्टर्न कमांड की ओर से मुहर लगा दी गई थी। खास बात यह है कि इंस्टीट्यूट की साइट से डायरेक्ट एक्ससे हाईवे तक है और उस जगह के दो से ज्यादा एप्रोच रोड भी हैं।

2016 में सीएम ने की थी घोषणा... 2016 अप्रैल में सीएम द्वारा पंचकूला विकास रैली के आयोजन में सेक्टर 16 की मंच से करीब 50 घोषणाएं की थीं। जिसमें से सीएम ने हरियाणा का तीसरा और पंचकूला का पहला आर्मी इंस्टीट्यूट खोले जाने के लिए आर्मी को जगह दिए जाने की घोषणा की थी।आपको बता दें कि हरियाणा में कुंजपुरा (1961) व रेवाड़ी (2009) में आर्मी इंस्टीट्यूट है।

खंगेसरा में कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से साइट कैंसिल हुई थी- आर्मी इंस्टीट्यूट के लिए सबसे पहले खंगेसरा गांव में 10 एकड़ की साइट नोटिफाई की गई थी। साइट की सड़क व अन्य जगहों से बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने से वेस्टर्न कमांड के अधिकारियों ने इसे कैंसिल कर दिया था। वहीं, एचएसवीपी व श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से आर्मी इंस्टीट्यूट के नॉर्म्स के मुताबिक जमीन नहीं होने की वजह से जगह देने से मना कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...