पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों पर गड्ढे बना होर्डिंग्स लगाए तो जुर्माने के साथ केस होगा दर्ज

सड़कों पर गड्ढे बना होर्डिंग्स लगाए तो जुर्माने के साथ केस होगा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब यदि किसी संस्था या राजनीतिक पार्टी ने सड़कों पर गड्ढे खोदे तो उसे फाइन तो देना ही होगा, बल्कि नगर निगम उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराएगा। नगर निगम की ओर से इसके लिए सार्वजनिक तौर पर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जिन-जिन राजनीतिक पार्टियों या संस्थाओं ने हाल ही में होर्डिंग लगाने के दौरान सड़कों पर गड्‌ढे खोद दिए हैं उनको भी चेतावनी दी गई है।

नगर निगम के कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि सड़कों पर गड्‌ढे खोदने का अधिकार किसी के पास नहीं है। नगर निगम से होर्डिंग्स लगाने की परमिशन ली जाती है। इस मामले में सार्वजनिक सूचना निकाली गई है। आगे से अगर कोई भी राजनीतिक पार्टी या निजी संस्था होर्डिंग लगाने के दौरान सड़कों पर गड्‌ढे करती है तो उससे फाइन तो वसूला ही जाएगा, पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित अधिकार रैली के दौरान सड़कों पर होर्डिंग्स लगाने के लिए गड्‌ढे खोद दिए गए थे। यहां तक कि शहर में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम के होर्डिंग लगाने के दौरान शहर की दो मेन डिवाइडिंग रोड्स पर गड्‌ढे खोद दिए गए। संस्था को नगर निगम की ओर से चेतावनी दी गई है और गड्‌ढों पर पैचवर्क करने के लिए कहा गया है।

खबरें और भी हैं...