पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजीपी से बोले चंद्रमोहन पंचकूला में अापराधिक घटनाएं बढ़ रही, कुछ करें

डीजीपी से बोले चंद्रमोहन-पंचकूला में अापराधिक घटनाएं बढ़ रही, कुछ करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला में भूपेश राणा के मर्डर के बाद पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बरवाला में मौके पर पहुंचे। इसके बाद यहां से डीजीपी से मिलने के लिए निकले। उन्होंने डीजीपी से इस बारे में मुलाकात की। कांग्रेसी नेता रविंद्र रावल ने बताया कि चंद्रमोहन ने डीजीपी से मुलाकात कर कहा कि पंचकूला में आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े मर्डर हो रहे हैं। लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। इस बारे में पंचकूला पुलिस को सख्त हिदायतें जारी की जाएं। पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए। वहीं भूपेश का मर्डर करने वालों ने उसके परिवार को भी मारने की धमकी दी है। ऐसे पहले तो कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...