पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर के साथ मशीन लगाकर निकाल रहे थे गेहूं, लोड ज्यादा होने पर ट्रैक्टर में लगी आग

ट्रैक्टर के साथ मशीन लगाकर निकाल रहे थे गेहूं, लोड ज्यादा होने पर ट्रैक्टर में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला यमुनानगर हाईवे के साथ ही रामगढ में सोमवार को खेतों में एक टैक्टर में अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोगों ने और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो यहां आसपास खड़ी फसल में आग लग सकती थी। रामगढ़ के पास खेतों में गेहूं की फसल की कटाई के बाद गेहूं को निकालने के लिए मशीन को लगाया गया था। दोपहर के समय तेज धूप थी। ट्रैक्टर पर मशीन चलते समय ज्यादा लोड होने पर पहले तो बेल्ट में आग लग गई। इसके बाद अचानक से आग ट्रैक्टर के इंजन में फैल गई। देखते ही देखते आग ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने बड़ी मुशिकल से आग को बढ़ने से रोका और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया। इससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल का नुकसान होने से बच गया।

खबरें और भी हैं...