पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन 50 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को स्ट्राइक से नहीं रोक पाया, तहसीलों में काम रहा बंद

प्रशासन 50 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को स्ट्राइक से नहीं रोक पाया, तहसीलों में काम रहा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समान पद समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को पंचकूला, कालका, बरवाला व रायपुररानी के 50 से ज्यादा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स सोमवार को स्ट्राइक पर रहे। इस वजह से पंचकूला डीसी ऑफिस, कालका एसडीएम ऑफिस, बरवाला व रायपुररानी सरकारी दफ्तरों में काम नहीं हुआ। ई-दिशा का काम करीब डेढ़ घंटे लेट से शुरू हुआ। लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से 5 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। बाकी कम्प्यूटर ऑपरेटर्स स्ट्राइक में शािमल थे। सोमवार को तहसीलों में काम नहीं होने की वजह से करीब एक करोड़ रुपए का भी नुकसान हुआ। जिन लोगों के काम नहीं हुए उनका यही कहना था कि जब स्ट्राइक थी तो प्रशासन को पहले से ही ऐसे इंतजाम करने चाहिए थे ताकि लोग परेशान न हों।

सुबह 9 बजे टोकन नहीं मिला तो लोगों ने किया हंगामा

सुबह 9 बजे सेक्टर-1 के ई-दिशा के सभी काउंटर्स खाली रहे। आरसी, लाइसेंस सहित अन्य तरह के डॉक्यूमेंट्स बनवाने आए लोगों की लाइनें लगने लगी। लोगों को सुबह 9 बजे टोकन नहीं मिले तो हंगामा करना शुरू कर दिया। इस एसडीएम ऑफिस की ओर से डीआईटीएस की मदद से लोगों को पहले तो टोकन दिए गए। स्ट्राइक को देखते हुए करीब 70 टोकन ही जारी किया गया बाकी लोगों को बैरंग वापस उनके घर भेजकर अगले दिन आने को कहा गया। इसके बाद जल्द ही काम शुरू करने की बात कह उन्हें इंतजार करने को कहा गया। इसके बाद भी 10 बजे काम शुरू हुआ।

पंचकूला तहसील में काम रहा बंद...

पंचकूला तहसील में 5 से 7 रजिस्ट्रियां होती हैं और दो दर्जन से ज्यादा लोग रोजाना जमीन के फर्द सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स निकलवाने भी लोग आते हैं। रोजाना इंतकाल, डोमिसाइल सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स बनवाने के िलए 100 से ज्यादा लोग आते हैं। इन सभी को निराश होकर जाना पड़ा।

कालका ई-दिशा व तहसील में काम रहा बंद

रोजाना के हिसाब से कालका एसडीएम के ई-िदशा ऑफिस में आरसी, लाइसेंस सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स बनावाने के लिए 100 से 120 के बीच लोग आते हैं। लेकिन किसी का काम नहीं हुआ। कालका तहसील में भी काम बंद रहा।

मोरनी, रायपुररानी व बरवाला में भी काम रहा बंद

मोरनी, बरवाला व रापुररानी के तहसील में भी काम कर रहा बंद। इन तीनों तहसीलों के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स स्ट्राइक पर रहे और ऐसे में वहां काम के सिलसिले में पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस जाना पड़ा।



लोग ऐसे हुए परेशान...

गुजरात से आए डीके शर्मा को सेक्टर-20 की कोठी की सेल डीड करवानी थी, लेकिन उनका काम स्ट्राइक की वजह से नहीं हो सका।

नोएडा से आए आर के सिन्हा का भी सेल डीड का काम था, लेकिन उन्हें जब स्ट्राइक होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी फ्लाइट कैंसिल करवानी पड़ी।

कोट से आए योगेश गुप्ता ने बताया कि उसे डुप्लीकेट आरसी बनवाना था। सुबह करीब आधे घंटे तक इंतजार किया और उसके बाद भीड़ होने व स्ट्राइक होने की बात सुनकर वापस घर चला गया।

सेक्टर 16 के संदीप सिन्हा ने बताया कि सुबह पौने 9 बजे लाइसेंस बनवाने के िलए लाइन में लग गया था। करीब 9.30 बजे सुबह तक टोकन नहीं मिलने पर वह कॉलेज के लिए निकल गया।

सेक्टर 16 राजीव कॉलोनी के अभय कुमार ने बताया कि उसे अपने बेटे के लिए सर्टिफिकेट्स बनवाना था, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर के स्ट्राइक पर होने की वजह से नहीं बन पाया।

खबरें और भी हैं...