पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 जगह अंडरग्राउंड डस्टबिन और हर मार्केट में ई वेस्ट के लिए लगेंगे एटीएम

4 जगह अंडरग्राउंड डस्टबिन और हर मार्केट में ई-वेस्ट के लिए लगेंगे एटीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की स्वच्छ व स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम की ओर से जहां एक ओर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। हर मार्केट्स में ऐसे एटीएम भी लगाए जा जाएंगे, जिनमें रैगपिकर्स व आम लोग प्लास्टिक वेस्ट डालेंगे तो उसके बदले में प्रति वेस्ट 25 पैसे से लेकर 2 रुपए मिलेंगे। नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि यह सब काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व ई-वेस्ट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। 40 लाख की लागत से ये अंडरग्राउंड डस्टबिन खरीदे जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर अलॉट हो चुका है। स्टील से बने दो कंटेनर की कीमत करीब 10 लाख रुपए होगी।

मई तक इन 4 मार्केट्स में लग जाएंगे अंडरग्राउंड डस्टबिन...

सेक्टर 7 की मार्केट

सेक्टर 8/9 की मार्केट की बीच

सेक्टर 15 की मार्केट

सेक्टर 20 की मार्केट में

यह होगा फायदा...

एक सेक्टर में 1100-1100 लीटर के दो डस्टबिन लगाए जाएंगे। 30 फीसदी हिस्सा जमीन से ऊपर होगा और बाकी का हिस्सा जमीन के नीचे होगा।

ऊपरी ढांचा बंकर टाइप होगा और हाइड्रोलिक सिस्टम के तहत कंटेनर से गाड़ियों में वेस्ट डाला जाएगा।

पेट डॉग्स का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वालों को भेजा जाएगा नोटिस

वेस्ट के बदले ऐसे मिलेगा पैसा...

एक प्लास्टिक बोतल या गैलन डालने पर प्रति प्लास्टिक एक रुपया मिलेगा

ग्लास का सामान डालने पर प्रति ग्लास 2 रुपया मिलेगा

पान मसाला रैपर का 20 पैसा

लेज सहित अन्य स्नैक्स के पैकेट का 25 से 50 पैसा

बीयर कैन व स्टील के बोतल का 1 रुपया मिलेगा

807 पालतू कुत्ते मालिकों को कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने को लेकर उन्हें नगर निगम की ओर से नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। अगर फिर भी लोग पालतु कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं तो निगम की ओर से रोजाना का 50 रुपए फाइन लिया जाएगा। कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निगम की ओर से 500 रुपए रजिस्ट्रेशन चार्ज लिया जाता है। साथ ही कुत्ते के गले में टोकन लगाने के लिए 50 रुपए लिए जाते हैं।

रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे लोगों को हाउस टैक्स भी देना होगा... कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे लोगों से नगर निगम पेंडिंग हाऊस टैक्स वसूलेगा। रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे लोगों से घर का पता पूछकर उनके हाऊस टैक्स का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा और रिकॉर्ड में पेंडिंग हाउस टैक्स पाए जाने पर निगम उनसे हाऊस टैक्स भी वसूलेगा।

किस एरिया में कितने पेट डॉग... नगर निगम ने पालतू कुत्तों को सर्वे करवाया गया है। इसके तहत पंचकूला शहर में सेक्टर-1 से लेकर 28 तक कुल 807 पालतु कुत्ते पाए गए। नगर निगम के अधीन कालका, पिंजौर व पंचकूला की बात करें तो कुल 1748 पालतु कुत्ते पाए गए। इसके तहत सबसे ज्यादा सेक्टर-7 में 96 लोगों ने कुत्ते पाले हुए हैं और सबसे कम सेक्टर-28 में एक व्यक्ति ने कुत्ता पाला हुआ है। नए फाइनेंशियल ईयर में अभी तक 11 लोगों ने अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

सुखदर्शनपुर में स्ट्रे डॉग्स के लिए बनाया जा रहा शेल्टर होम... नगर निगम की ओर से सुखदर्शनपुर में स्ट्रे डॉग्स के लिए शेल्टर होम बनाया जा रहा। यहां घायल स्ट्रे डॉग्स व प्रेग्नेंट स्ट्रे डॉग्स को रखा जाएगा ताकि उनकी देखभाल की जा सके। पहले फेज में 500 होमलेस स्ट्रे डॉग्स के लिए शेल्टर होम बनेगा और दूसरे फेज में 500 स्ट्रे डॉग्स के लिए बनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से करवाए गए सर्वे में निगम एरिये में 6300 के करीब स्ट्रे डॉग्स हैं और 6894 स्ट्रे एनीमल्स हैं।

खबरें और भी हैं...