मई में एक ही छत के नीचे स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अफसर
पंचकूला | हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का डायरेक्टरेट ऑफिस सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बनकर तैयार हो चुका है। िबल्डिंग की फाइनल फिनिशिंग का काम चल रहा है जो कि इस महिने के अंत तक पूरा हो जाएगा। मई में स्पोर्ट्स डिपार्टमेट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी से लेकर ज्वाॅइंट डायरेक्टर तक तमाम अधिकारी एक ही छत के नीचे बैठेंगे।