- Hindi News
- National
- एमई मुनिश्वर भारद्वाज और एमपी शर्मा को दिया एमसी में एक्सईएन का अतिरिक्त चार्ज
एमई मुनिश्वर भारद्वाज और एमपी शर्मा को दिया एमसी में एक्सईएन का अतिरिक्त चार्ज
पंचकूला | नगर निगम में म्युनिसिपल इंजीनियर एमपी शर्मा व मुनिश्वर भारद्वाज को एग्जिक्यूटिव इंजीनियर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नगर निगम में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर-1 पंकज सैनी का पांच दिन पहले गुड़गांव में ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त पड़ा था। इससे इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से कराए जा रहे डेवलपमेंट वर्क्स प्रभावित होने लगे थे। हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी पंकज सैनी के ट्रांसफर ऑर्डर के बाद से अभी उनकी जगह फिलहाल कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। मुनिश्वर भारद्वाज व एमपी शर्मा में पंकज सैनी के काम को बांटा गया है। इसके अलावा एक्सईएन-2 के पद पर एलसी चौहान काम कर रहे हैं।