पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शनि देव की पूजा-अर्चना की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनि जयंती के मौके पर सेक्टर 3 स्थित घग्गर नदी किनारे बने शनि देव मंदिर मंगलवार को लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां हाल ही में स्थापित हुए शनि देव जी की शीला की भी पूजा अर्चना की गई। मंदिर संचालक पं. लीला राम ने बताया कि इस मौके पर लंगर का भी बंदोबस्त किया गया। शनि जयंती के मौके पर सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालु माथा टेकने पहुंच चुके थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सेवादार पवन, महावीर, अजय, बरबर मौजी नाथ, नायब सिंह, संजीव कुमार, रोहित, अविनाश भी मौजूद रहे। पं. लीला राम ने बताया कि श्रद्धालुओं को भंडारे में हलवे का भी प्रसाद दिया गया। साथ ही बताया कि मंदिर में कुछ समय पहले ही श्री शनि शिंगणापुर मंदिर की तरह यहां शनि देव जी की शीला स्थापना करवाई गई थी। मंदिर में शनि देव जी की शीला की भी मंगलवार को पूजा अर्चना की गई।

सेक्टर-1 के शिव मंदिर में लगाया भंडारा

सिटी रिपोर्टर|पंचकूला

मंगलवार को शनि जयंती के मौके पर सेक्टर 1 स्थित माजरी चौक के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां शनि देव मंदिर में पहले पूजा अर्चना की गई और बाद में भगवान को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। शनि जयंती के मौके पर मंदिर को गेंदे के फूल और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। सुबह से ही शिव भक्तों ने यहां माथा टेकना शुरू कर दिया था। शिव मंदिर कमेटी, माजरी चौक के प्रधान भगत राम गुप्ता ने बताया कि शनि देव जयंती के दिन मंदिर में लंगर लगाया गया। इस दौरान यहां भक्तों के लिए दोपहर 12 बजे लंगर शुरू कर दिया गया था, जो कि शाम 4 बजे के बाद भी जारी रहा। यहां सैकडों भक्तों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं ने भी लंगर बनाने में पूरा सहयोग दिया और जो लंगर भक्तों को बांटा गया वह सात्विक भोजन था।

इस दौरान कमेटी की ओर से कैशियर राजेश गाेयल, पं. शुक्ला, पं. शनि सोहन, शशी भूषण, तिवारी, जसविंदर बिंदा, राजिंदर, बिजय ओल्ड पंचकूला, सुरेश गर्ग और कार्यकर्ता संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।

सिटी रिपोर्टर|पंचकूला

सेक्टर 17 के पास मौली जागरां के रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को शनि जयंती मनाई गई। इस दौरान यहां मूर्ति की भी स्थापना की गई। मंदिर कमेटी के प्रवक्ता राकेश गोयल ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में शनिदेव की एक सुंदर मूर्ति की स्थापना की गई। शनिदेव की मूर्ति जगत गुरु पंचानंद गिरि महाराज द्वारा धार्मिक रीति-रिवाजों और पूजा-अर्चना करके स्थापित की गई। इस मौके पर आशाराम शास्त्री, पंडित विरेन्द्र कुमार पांडे का गुरु पंचानंद गिरि महाराज का इस स्थापना में पूरा सहयोग रहा।

इस दौरान पर राकेश मिश्रा, अनिल छाबड़ा, राजकुमार, राजेश गुप्ता, अमित, अजय, भीम भारद्वाज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, अर्जुन पांडे और राज आदि उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर में मूर्ति स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

सरस्वती सोशल वेलफेयर ट्रस्ट संभालेगा गौशाला, 100 गायों को रखने के लिए 15 दिन में होंगे बंदोबस्त

पंचकूला|सरस्वती सोशल वेलफेयर अब एक गोशाला भी चलाएगी। इसमें 100 गायों को रखे जाने के लिए शेड बनाया जाएगा। पंचायत की सहमति मिलने के बाद डीसी पंचकूला से भी ट्रस्ट को अप्रूवल मिल चुकी है। दरअसल, रायपुररानी ब्लॉक में एक गौशाला चलाई जा रही है। इसमें अभी फिलहाल 40 के करीब ही पशुओं को रखा गया है।

इसके बाद इन पशुओं का रखरखाव यहां की पंचायत कर रही थी, लेकिन अब कुछ समय से पशुओं के रखरखाव में दिक्कतें आ रही थी। इसके बाद पंचायत ने सरस्वती सोशल वेलफेयर ट्रस्ट से संपर्क किया। अब गौशाला का रखरखाव ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। इसके चलते ट्रस्ट के मेंबर्स और पंचायत के बीच मीटिंग भी हुई। इसमें यही फैसला लिया गया कि अब यहां पर पशुओं के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी और इसका संचालन ट्रस्ट करेगी।

इस दौरान जनरल सेक्रेटरी विपिन गर्ग, एमसी सीबी गोयल, ट्रस्ट के चेयरमैन एमएल गोयल, प्रेसिडेंट एसके गुप्ता, खेड़ी के सरपंच शीशपाल राणा, विकास अग्रवाल, कैशियर राकेश सिंगला, बलजीत सैनी आदि लोगों की मौजूदगी थी।

पंचकूला के पशुओं को भी किया जा सकेगा यहां शिफ्ट: ट्रस्ट के चेयरमैन एमएल गोयल ने बताया कि अगले 15 दिन के करीब यहां पहले से ज्यादा बंदोबस्त हो पाएंगे। इसके लिए अभी से हमने काम शुरू करवा दिया गया है। अगर कोई भी इस गौशाला में सेवा के नाम पर दान देना चाहेगा तो वह कर सकता है। उन्हें बकायदा रसीद दी जाएगी।

श्रीश्री रवि शंकर के जन्मदिन पर मनसा देवी मंदिर में लगाया रक्तदान शिविर

पंचकूला|आर्ट ऑफ लिविंग का पंचकूला अध्याय द्वारा भजन संध्या कर श्रीश्री रविशंकर का 62वां जन्मदिन मनाया गबया। इस दौरान ब्लड डोनेशन कैँंप का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक संगीतकार विक्रम हाजरा, इंटरनेशनल आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के लिए कार्यक्रम निदेशक ने भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया।

शनि जयंती पर सजाए गए शनि के इष्ट कान्हा

पंचकूला|सेक्टर 19 में स्थित वृंदावन दी हट्टी पर शनि जयंती के अवसर पर विशेष रूप से श्री जुगल सरकार राधा कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया। शनि देव के इष्ट कृष्ण को भी काले रंग की भव्य पोशाक पहनाई गई। इसके अलावा सिर पर सफेद पग सजाई गई। वृंदावन दी हट्टी के मालिक ज्योतिषी आरके वर्मा ने बताया कि श्रीराधा श्रीकृष्ण का भव्य स्वरूप देखने लायक बना, हर साल शनि जयंती मनाई जाती हैं। कहा कि अगर शनिदेव को कोई खुश करना चाहते हैं तो सदैव पहले श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करें।

सेक्टर-7 के श्री दुर्गा मंदिर में अमावस्या पर किया हवन

पंचकूला| सेक्टर 7 के श्री दुर्गा मंदिर में मंगलवार सुबह अमावस्या पर हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को लंगर का भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। हर मंगलवार को मंदिर में लंगर का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सुबह प्रधान रामबिलास अग्रवाल, जनरल सेक्टरी जगमोहन गर्ग, कैशियर अशोक जिंदल, प्रेम चंद गुप्ता, डॉ. एसके छाबरा, यशपाल सोंधी, बिमल शर्मा, यशपाल अग्निहोत्री उपस्तिथ रहे।

भारत विकास परिषद ने स्टूडेंट्स को बांटी स्टेशनरी

पंचकूला|भारत विकास परिषद की ओर से मंगलवार को दो सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। मंगलवार को सेक्टर 19 के सरकारी स्कूल और सेक्टर 17 के सरकारी स्कूल के बच्चों को कॉपियां भी बांटी गई। इस दौरान परिषद के मेंबर्स के अलावा स्कूलों के प्रिंसीपल और टीचर्स भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...