पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे के काम के चलते आईटी पार्क पंचकूला का रास्ता बंद, लोग परेशान

हाईवे के काम के चलते आईटी पार्क पंचकूला का रास्ता बंद, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे-73 पर फोरलेनिंग की कंस्ट्रक्शन के चलते आईटी पार्क पंचकूला की एंट्री पिछले कई दिनों से बंद है। इसके चलते यहां हाईवे से आईटी पार्क की ओर से जाने वाले रास्ते पर मिट्टी को गिराई गई है। वहीं कुछ दिन पहले बेरीकेडिंग भी की गई थी। क्योंकि बंदर घाटी की पहाड़ी को काटने के बाद सड़क को लेवलिंग करने के लिए यहां काम चल रहा था। अब यहां से कच्चा रास्ता लोगों ने खुद बनाया है, ये रात काफी ऊंचा है और इसे क्रोस करने के लिए कई बार कार भी नीचे लग जाती है। रास्ता बंद होने के बाद भी यहां जाम लगा रहता है। लोगों को चाहिए कि आईटी पार्क में जाने के लिए सेक्टर 23 की सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रूट पर न तो जाम मिलेगा और न ही परेशानी होगी। जबकि हाईवे पर जाने वाले लोगों को पंचकूला आने और बरवाला जाने के लिए सेक्टर 21 के पुल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाईवे कंस्ट्रक्शन होने के चलते माजरी चौक से लेकर सेक्टर 25 बी तक मेन हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को अगर जाम से बचना है, तो उनके लिए अच्छा यह है कि वो ताऊ देवी लाल स्टेडियम की सड़क से जा सकते हैं। यहां से सेक्टर 21 के पुल से सेक्टर 28 तक हुडा की डबल लेन सड़क तक जाया जा सकता है। इस दौरान यहां से रामगढ़ के लिए रूट है, तो ऐसे में कोई जाम की परेशानी भी नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...