पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचएसवीपी सेक्टर 20 पार्ट 2 को डेवलप करेगा, इंजीनियरिंग विंग ने इस्टेट ऑफिस से मांगा प्लान

एचएसवीपी सेक्टर-20 पार्ट 2 को डेवलप करेगा, इंजीनियरिंग विंग ने इस्टेट ऑफिस से मांगा प्लान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की इंजीनियरिंग विंग की ओर से सेक्टर 20 पार्ट 2 के प्लान मांगा गया है। इस्टेट ऑफिस ने यहां जमीन पर कब्जा तो ले लिया है, लेकिन उसके बाद यहां डेवलपमेंट के लिए प्लान आगे नहीं दिया गया। इंजीनियरिंग विंग की अोर से प्लानिंग मांगी गई है। इसमें पूछा गया है कि किस एरिया में कैसे सड़कों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को डेवलप किया जाना है। इस बारे में डिटेल दी जाए। एचएसवीपी ने सेक्टर-20 में 74 एकड़ जमीन पर पार्ट-2 को डेवलप करना है। इसके साथ साथ कई सालों से बॉर्डर एरिया की जमीन को लेकर पड़ा मसला भी सुलझाना है। सेक्टर 20 हरियाणा ओर पंजाब के बॉर्डर पर पड़ता है। ऐसे में इस सेक्टर की जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। इस 50 एकड़ जमीन का कोर्ट में केस चल रहा था, जिसमें पहले किसानों के साथ और उसके बाद बिल्डरों के साथ सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा गया है। फैसला एचएसवीपी के हक में आने के बाद ये प्लानिंग शुरू की गई है। यहां कुछ एरिया जो 24 एकड़ जमीन का है, वहां पेड़ हैं। ऐसे में उन्हें न काटते हुए भी यहां प्लानिंग की गई है। यहां पार्क डेवलप किया जाएगा, जो शहर के बड़े पार्कों में शामिल होगा। कुछ पार्ट्स में ओपन जिम को भी खुलवाया जाएगा। करीब 6 साल पहले साल 2012 में सेक्टर 20 के पार्ट टू को डेवलप करने के लिए प्लानिंग को अप्रूव करवाने के लिए कहा गया था। प्लानिंग बनाई भी गई थी, लेकिन इसे रोक दिया गया था। हाल ही में इसे भी दोबारा से शुरू किया गया है। एचएसवीपी के इस्टेट अफसर विमलदीप ने बताया कि सेक्टर 20 के पार्ट 2 के लिए जमीन को खाली करवा दिया गया है, लेकिन अभी प्लानिंग विंग की ओर से काम किया जा रहा है। इसके आते ही इंजीनियरिंग विंग को इस प्लानिंग को दिया जाएगा। इसके लिए अभी एक से डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है।

खबरें और भी हैं...