पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 जून को 35 प्रॉपर्टी की ऑक्शन, पहली बार फर्स्ट फ्लोर विद बूथ की बोली लगेगी

7 जून को 35 प्रॉपर्टी की ऑक्शन, पहली बार फर्स्ट फ्लोर विद बूथ की बोली लगेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) 7 जून को पंचकूला में कमर्शियल प्रॉपर्टी की ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें 35 प्रॉपर्टी को शामिल किया गया है, जिनमें 27 बूथ, 3 डीएसएस, 2 एससीओ, एक एससीएफ और दो नर्सिंग साइट्स हैं। इस ऑक्शन में खास और नई बात यह है कि ई-ऑक्शन में रखे गए सभी बूथों को पहले ही फर्स्ट फ्लोर के साथ शामिल किया जा रहा है। व्यापारियों को अब बूथ खरीदने के बाद न तो फर्स्ट फ्लोर का दोबारा से नक्शा पास करवाना होगा और न ही दोबारा से फीस भरनी होगी। इस बार रिजर्व प्राइस में दुकानदारों के हिसाब से रेट में कुछ इजाफा किया गया है। हर बूथ में पहले ही 10 से 15 लाख रुपए का रेट बढ़ाकर रिजर्व प्राइस को रखा गया है। इसके अलावा सेक्टर-14 की मार्केट के बूथों का रिजर्व प्राइस कम रखा गया है, क्योंकि पिछले कई साल से यहां प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कोई नहीं आया।

500 प्रॉपर्टी की लिस्ट तैयार: भास्कर ने पहले ही बताया था कि एचएसवीपी की ओर से शहर की 500 प्रॉपर्टी की लिस्ट को बनाया है। इनकी जून महीने से लेकर सितंबर तक लगातार ऑक्शन को करवाया जाएगा। इसके लिए पहले ही सर्वे किया गया है, जिसमें सभी प्रॉपर्टी के बारे में डिटेल को लिया गया है। उन मार्केट्स को शामिल किया गया है, जहां पर लोगों को रुझान हो सकता है। इसके अलावा लोगों को कम रेट पर प्रॉपर्टी मिल सके।

बूथ खरीदने के बाद फर्स्ट फ्लोर का दोबारा नक्शा पास नहीं कराना पड़ेगा

सेक्टर साइट नंबर कैटेगरी रिजर्व प्राइस

2 17 डीएसएस बेसमेंट के साथ 2 करोड़ 1 लाख 58 हजार

4 88 एससीएफ, तीन स्टोरी बेसमेंट के साथ 4 करोड़ 52 लाख 26 हजार

8 72 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 12 लाख 73 हजार

8 73 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड 12 लाख 73 हजार

8 74 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 12 लाख 73 हजार

8 79 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 12 लाख 73 हजार

8 82 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 12 लाख 73 हजार

8 83 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 12 लाख 73 हजार

9 09 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 66 लाख 66 हजार

9 10 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 66 लाख 66 हजार

9 32 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 66 लाख 66 हजार

9 28 कॉर्नर बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 91 लाख

9 100 कॉर्नर बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 3 करोड़ 66 लाख 61 हजार

9 8 कॉर्नर बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 3 करोड़ 66 लाख 61 हजार

9 99 कॉर्नर बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 3 करोड़ 66 लाख 61 हजार

9 04 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 5 करोड़ 55 लाख 24 हजार

11 123 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 5 करोड़ 26 लाख 74 हजार

14 235 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार

14 236 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार

14 237 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार

14 238 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार

14 239 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार

15 217 सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 1 करोड़ 43 लाख 57 हजार

15 03 नर्सिंग होम 3 करोड़ 73 लाख 27 हजार

15 04 नर्सिंग होम 3 करोड़ 73 लाख 27 हजार

16 21 कॉर्नर सर्विस बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, विदआउट बेसमेंट 2 करोड़ 92 लाख 78 हजार

21 215 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 85 लाख 13 हजार

21 218 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 85 लाख 13 हजार

25 26 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 28 लाख 34 हजार

25 27 बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 28 लाख 34 हजार

25 49 कॉर्नर बूथ विद फर्स्ट फ्लोर, बेसमेंट सहित 1 करोड़ 33 लाख 71 हजार

26 426 डीएसएस विद बेसमेंट 2 करोड़ 4 लाख 34 हजार

26 429 डीएसएस विद बेसमेंट 2 करोड़ 4 लाख 34 हजार

5 एमडीसी 46 एससीओ 3 स्टोरी, विद बेसमेंट 2 करोड़ 84 लाख 64 हजार

5 एमडीसी 45 कॉर्नर एससीओ 3 स्टोरी, विद बेसमेंट 3 करोड़ 26 लाख 80 हजार

सेक्टर-14 में बूथों की ऑक्शन कई साल बाद : सेक्टर 14 की मार्केट में पिछले कई साल से एचएसवीपी को भी प्रॉपर्टी को सेल नहीं करवाया है। इस ऑक्शन में सेक्टर-14 के बूथों को शामिल किया गया है। क्योंकि एचएसवीपी की ओर से इस बार बूथों को फर्स्ट फ्लोर के साथ मार्केट में उतारा गया है।

फैक्ट एंड फिगर्स...

15 मई से 4 जून शाम 5 बजे तक ही रजिस्ट्रेशन

7 जून को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ही ऑक्शन होगी।

35 प्रॉपर्टी को रखा गया है।

27 बूथों को शामिल किया गया है। कई कॉर्नर बूथ हैं।

3 डीएसएस को भी शामिल किया गया है।

1 एससीएफ और दो नर्सिंग साइट, 2 एससीओ हैं

सेक्टर 9 के बूथ नंबर 4 का सबसे ज्यादा रेट रखा गया है।



ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, ऐसे करें

www.huda.org.in साइट को खोलना होगा। रजिस्ट्रेशन की ऑप्शन आएगा। इस ऑप्शन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट जमा करवाई जा सकती है या फिर बैंक में पेमेंट जमा करवा यहां ड्राफ्ट नंबर एंटर करना होगा। उदाहरण के तौर पर आपको प्रॉपर्टी लेनी है। इसके लिए हुडा की साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अपना एक अकाउंट जनरेट करना होगा। इसके बाद एक पासवर्ड मिलेगा। अकाउंट नंबर मिलेगा। जिस प्रॉपर्टी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना है उसके रिजर्व प्राइस का 2 प्रतिशत जमा करवाना होगा। माना प्रॉपर्टी की कीमत 2 करोड़ और रिजर्व प्राइस 40 लाख रुपए है। 40 लाख का 2 प्रतिशत जमा करवाना होगा। इसके बाद जब बोली में सबसे ज्यादा बिड लगा लेते हो तो आपको उस प्रॉपर्टी की अलॉटमेंट अमाउंट का 15 प्रतिशत 24 घंटे में जमा करवाना होगा। इसके बाद 20 दिनों के अंदर 15 प्रतिशत जमा करवाना होगा। उसके बाद आपको अलॉटमेंट लेटर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...