पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए हुई भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक

विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए हुई भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांडातराई|भारतीय जनता युवा मोर्चा पांडातराई मोहगांव मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान विकास यात्रा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्रों में बैठक लेने व संगठन को और अधिक मजबूत करने विचार विमर्श कर कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक में मंडल प्रभारी ओम यदु ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव में जाकर बताने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, गैस कनेक्शन योजना, सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी ने मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। तुलसी मल्लाह व समयदानी ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...