पंडेर | कस्बे की फूल नगर बस्ती में गुरुवार रात लोक कलाकारों ने मारवाड़ी खेल का प्रदर्शन किया। लोक कलाकार मूलचंद नट एण्ड पार्टी ने कला का प्रदर्शन किया। राजू की काॅमेडी ने लोगों को गुदगुदाया। बाल विवाह की रोकथाम और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।