जंगल में आग से हजारों पौधे जले
पंडेर | क्षेत्र के शक्करपुरा-बदनपुरा के जंगल व खेतों में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे हजारों पेड़-पौधे जल गए। सूचना पर मौके पहुंचकर दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से देर रात आग पर काबू पाया गया। थाना अधिकारी राजमल खिंची ने बताया कि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आग शक्करपुरा, बदनपुरा, रघुनाथपुरा, रामपुरा, जामोली सहित अनेक गांवों को अपनी चपेट में ले लेती।