पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सराय में चिमनी भभकने से झुलसा युवक, मकान भी जला

सराय में चिमनी भभकने से झुलसा युवक, मकान भी जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंगोट | ग्राम सराय में मंगलवार शाम 6.30 बजे दिनेश पिता हीरालाल (31) चिमनी जला रहा था। केरोसिन गिरने से तीली जलाते ही भाग भभक गई। घबराहट में दिनेश के हाथ से चिमनी जमीन पर गिरी और केरोसिन फैलने से आग तेजी से भड़की। लकड़ी व घास से बना कच्चा मकान जलने लगा। आग में दिनेश भी बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय वह घर में अकेला ही था। ग्रामीणों ने दौड़कर उसे घर से बाहर निकाला और डायल 100 व 108 को सूचना दी। डायल 100 तो नहीं पहुंची लेकिन दो घंटे बाद रात 8.45 बजे पंधाना से 108 एंबुलेंस दिनेश को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

खबरें और भी हैं...