महिला जाग्रति के लिए रैली निकाली
पंधाना | हुमाना पीपुल-टू-पीपुल इंडिया संस्था द्वारा नई दिशा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत निरक्षर महिलाओं को जाग्रत कर सारक्षता केंद्रों तक लाना है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को नगर के मंडी प्रांगण से रैली निकाली गई जिसने बस स्टैंड, गांधी चौक होती हुई प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान निरक्षर महिलाओं से साक्षरता केंद्रों पर आने का आग्रह किया गया। रैली में विधायक योगिता बोरकर, पार्षद सुखराम, कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश नेगी, सलिता चौहान, रवीना, पूजा, जे.एस. गुर्जर आदि शामिल थे।