पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निमाड़ क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

निमाड़ क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निमाड़ क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

अहमदपुर खैगांव |
निमाड़ क्रिकेट क्लब द्वारा ग्राम अहमदपुर खैगांव में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका फाइनल मैच सोमवार को निमाड़ क्रिकेट क्लब अहमदपुर खैगांव व सोनगीर के बीच खेला गया। निमाड़ क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में सोनगीर की टीम 65 ही रन बना पाई। निमाड़ क्रिकेट क्लब 33 रन से विजयी रहा। संदीप अटूट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंधाना विधायक प्रतिनिधि नवलसिंह बोरकर, जियोस सदस्य राजपालसिंह तोमर, सेवादास पटेल, मांगीलाल भास्करे, गोलू पाल आदि थे। आयोजन में समिति के विजय सुरपाल, रोहित सुरपाल, राहुल गोलकर आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...