पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ज्ञापन सौंपा

रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंधाना | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पंधाना इकाई ने शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि कॉलेज परीक्षा केंद्र तक सीमित रह गए हैं। विवि में मूल्यांकन में पारदर्शिता, न्यायिकता एवं स्पष्टता का अभाव है। स्टाफ की कमी के चलते वार्षिक कैलेंडर का पालन नहीं किया जा रहा। परीक्षा परिणाम कभी समय पर घोषित नहीं किए जाते। इसका मूल कारण विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेज तक शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ की कमी ही है। इसे पद पूर्ति से दूर किया जाना चाहिए। यह ज्ञापन प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी कॉलेज प्राचार्यों को सौंपा गया। इस मौके पर अभाविप खंड संयोजक शिवम जैसवाल, आकाश कुशवाह, आकाश पटेल, चंद्रभान सिंह, चिंटू सोनी, जय केल्दे, शिवम कुशवाह, विकास कुशवाह, रामनारायण, अजय प्रजापति, यश महाजन, शुभम प्रजापति, विक्रांत मंडलोई, कविराज, दीपक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...