भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने किया माल्यार्पण
पंधाना | भाजपा व कांग्रेस द्वारा अलग-अलग समय बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती उत्सव मनाया गया। भाजयुमो पंधाना मंडल ने शुक्रवार शाम बाबा साहेब की प्रतिमा को स्नान कराकर केंडल जलाए। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चौरे, मुकेश जायसवाल, नप अध्यक्ष परमानंद कुशवाह, राजेश राठौर, पवन सिंह राजपूत, पार्षद जगदीश एकले, प्रकाश एकले आदि ने संबोधित किया। शनिवार सुबह 10 बजे कांग्रेस नेताओं ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। युवा नेत्री रूपाली बारे ने बाबा साहेब के पदचिन्हों व उनके बनाए कानून पर चलने का आग्रह किया। इस मौके पर सुनील जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, वकील पठान, शैलेष राठौर, प्रदीप मालवीय, आसाराम वास्कले, सुंदरसिंह सावनेर, वीरेंद्र सावनेर, कल्लू कुरैशी, लालू तंवर, अख्तर टेलर आदि उपस्थित थे।