शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया
पंधाना | शासकीय हाईस्कूल मोहनपुर के शिक्षकों ने परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों का उनके घर पहुंचकर सम्मान किया। फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई। गणेश लखन ने 94 प्रतिशत के साथ प्रथम, आकृति अनिल और शुभम गुलाबचंद ने 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा शीतल बलीराम ने 86.80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया।