पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलरामपुर में गहराया जलसंकट, एसडीएम को बताई समस्या

बलरामपुर में गहराया जलसंकट, एसडीएम को बताई समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंधाना | बलरामपुर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसको लेकर गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने मंगलवार को पंधाना एसडीएम उषा सिंह को समस्या बताई। महिलाओं ने कहा गांव में हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं। संपन्न लोग निजी स्रोतों से पानी ले रहे हैं। लेकिन गरीबों को पानी नहीं मिल पा रहा है। समस्या की ओर पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। 800 फीट गहरे ट्यूबवेल में पाइप बढ़ाकर पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी सरपंच ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...