पंच पीर शाह वली का 20वां उर्स मनाया
पंधाना | नगर में हजरत पंच पीर शाह वली का 20वां दो दिनी उर्स उल्लास से मनाया गया। पहले दिन शाह बिरादरी के हाजी रमजान बाबा, याकूब शाह, शाकिर शाह, गफ्फार शाह, जब्बार शाह द्वारा बाबा की मजार पर संदल चढ़ाकर प्रसादी बांटी गई। दूसरे दिन हाजी कल्लू कुरैशी के परिवार द्वारा संदल शरीफ निकाला गया। मोहल्ले का भ्रमण कर पंच पीर शाह वली रहमतुल्लाह अलेह के आस्ताने पर संदल चढ़ाया गया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। 20 साल पहले कल्लू कुरैशी के परिजन एवं हाफिज मौलाना हनीफ खान नागपुर वाले ने उस उर्स की शुरुआत की थी। तभी से हर साल यह आयोजन होता है।