पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोकुल महोत्सव : पशुओं के इलाज के लिए रथ रवाना

गोकुल महोत्सव : पशुओं के इलाज के लिए रथ रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंधाना | पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गोकुल महोत्सव मनाया जा रहा है। करीब एक माह चलने वाले महोत्सव के दौरान पशु चिकित्सक गांव-गांव जाकर मवेशियों का इलाज कर रहे हैं। शुक्रवार को पंधाना में योगिता बोरकर ने गोकुल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. कड़वा चौहान द्वारा इलाज के साथ पशुओं का टीकाकरण, बधियाकरण के साथ पशु पालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर नप अध्यक्ष परमानंद कुशवाह, फकीरचंद कुशवाह, अजय चौरे, हिमांशु प्रजापति, संजय कुशवाह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...