आठ महीने की बच्ची को डेरे से उठा ले गया जानवर, मौत
कुमठी | इन दिनों कुमठी सहित आसपास के गांवों में हजारों की संख्या में मजदूर अरबी खोदने आए हुए हैं। वे समूह में खेतों में ही पेड़ के नीचे डेरा डालकर रहते हैं। बुधवार की रात कुमठी के एक खेत के एक डेरे में सभी मजदूर नींद में थे। इसी दौरान रात 1 बजे के करीब अज्ञात जानवर 8 माह की एक बच्ची को उठा ले गया। जानवर ने बच्ची का सिर फाड़ दिया। बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसे एंबुलेंस से पंधाना अस्पताल ले गए थे। यह परिवार खरगोन जिले के झिरन्या तहसील के मानकरिया गांव का रहने वाला है।