पंधाना | नगर परिषद द्वारा असंगठित कामगारों का पंजीयन किया गया था। शनिवार को शिविर लगाकर उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। परिषद ने 3808 श्रमिकों का पंजीयन किया है। कार्यक्रम में नप अध्यक्ष परमानंद कुशवाह, सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस व पार्षदगण उपस्थित थे। अध्यक्ष कुशवाह ने बताया पीएम आवास योजना के तहत 350 हितग्राहियों के खातों में पहली किस्त के 1 लाख रुपए जमा किए जा चुके हैं। सीएमओ सोनीस ने बताया पंजीयन से वंचित अन्य श्रमिकों का सर्वे कराया जा रहा है।