पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सभा: गांव विकास के कार्याें पर चर्चा कर ठहराव प्रस्ताव पारित किए

ग्राम सभा: गांव विकास के कार्याें पर चर्चा कर ठहराव प्रस्ताव पारित किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम सभा: गांव विकास के कार्याें पर चर्चा कर ठहराव प्रस्ताव पारित किए

पड़ियाल| पड़ियाल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। शासन के एजेंडा का वाचन सचिव महेश बघेल ने किया। प्रधानमंत्री आवास के अधुरे कामों को शीघ्र करने व नवीन 500 आवासों का अनुमोदन कर 48 नवीन आवासों का शीघ्र कार्य प्रारंभ करना व अधूरे 16 शौचालयों का निर्माण शीघ्र करने संबंधित ठहराव प्रस्ताव पर चर्चा की। पंच मनोहर सोलंकी, मांगीलाल सोलंकी, मंगल सिंह ने ग्राम सभा में नवीन निर्मल नीर के तहत पीथनपुर, पड़ियाल, अजगांव में कूप खनन, काकड़पुरा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकार करना, तलयपुरा, रणदापुरा में नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाना, भुरियाकुआं में पाइप लाइन बिछाना, हलाव बनाना, पिपरीपुरा, बड़ा हलाव बनाना आदि कार्यो पर चर्चा की। आदीवासी समाज में लड़की भगाने के मामले में समाज ने 51 हजार से ज्यादा झगड़ा नहीं लेने पर चर्चा कर ठहराव पारित किया। नोडल अधिकारी पड़ियाल स्कूल प्राचार्य सीएल मंडलोई एवं राजाराम कोचले के अलावा पंच, सरपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...