पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकवानी मालीपुरा की आंबा सहायिका की सेवा समाप्त

मकवानी-मालीपुरा की आंबा सहायिका की सेवा समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकवानी-मालीपुरा की आंबा सहायिका की सेवा समाप्त

पड़ियाल |
आंगनबाड़ी केंद्र मकड़वानी-मालीपुरा की सहायिका रीनू पति जगतसिंह के खिलाफ विभागीय अधिकारियों ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार सहायिका के आंगनबाड़ी केंद्र से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिस पर परियोजना अधिकारी प्रकाश रंगशाही ने आंबा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां आंबा सहायिका अनुपस्थित मिली। केंद्र का संचालन नियमानुसार नहीं करने, शासकीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भोपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति निर्देश में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की है।

खबरें और भी हैं...