पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूमिपूजन: 6.50 लाख की लागत से स्नानघर व शौचालय बनेगा

भूमिपूजन: 6.50 लाख की लागत से स्नानघर व शौचालय बनेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्नानघर और शौचालय के लिए भूमिपूजन करते सरपंच व पंचायत सदस्य आदि।

पड़ियाल | ग्राम पंचायत पड़ियाल में दूधिया बाबा के पास महिलाओं के लिए स्नानघर और शौचालय का भूमिपूजन जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य फूलबाई तड़वाल ने किया। 6.50 लाख की लागत से यह निर्माण होगा। तड़वाल व सरपंच कस्तूरीबाई अलावा ने बताया शवयात्रा के बाद महिलाओं के लिए स्नानघर की सुविधा नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिससे शासन द्वारा जिला पंचायत के मद से स्नानघर व शौचालय की स्वीकृति मिली है। स्नानघर व शौचालय बनने से ग्रामीण महिलाओं को सुविधा होगी। शैलेंद्र सिंह अलावा, चतरसिंह अलावा, प्रताप अलावा, सुमेरसिंह अलावा, डही मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव, राजमल अलावा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...