पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे के सर्वे में कई हिस्से शामिल नहीं समिति ने आज बंद का ऐलान किया

रेलवे के सर्वे में कई हिस्से शामिल नहीं समिति ने आज बंद का ऐलान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में पंडरिया समेत आसपास के हिस्सों में रेल रूट न होने से नाराज लोगों ने 17 मई को रेलवे संघर्ष समिति के बैनर तले पंडरिया, पोड़ी, पांडातराई, बोड़ला व लोरमी में बंद का आह्वान कर दिया है। सभी स्थानों पर रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों ने डोर-टू-डोर जाकर बंद करने की बात कही है।

रेलवे संघर्ष समिति वर्तमान रेल रुट को निरस्त कर पुराने सर्वे के अनुसार रेल लाइन बनाए जाने की मांग कर रही है। ताकि पोड़ी, बोड़ला, पांडातराई, पंडरिया, कुंडा व लोरमी के लोगों को भी रेल का लाभ मिल सके। साथ ही भोरमदेव पर्यटन स्थल, दो शकर कारखाना, दलदली माइंस, किसानों व क्षेत्र के आदिवासियों को अधिक से अधिक लाभ मिले। समिति के गिरिजा शंकर शुक्ल, निर्मल सलूजा, शिवसहाय गुप्ता, आशीष जैन, सुरेश जायसवाल, गुरुनाम सिंह, नंद यादव, अतुल बारगाह व अनुराग ठाकुर समेत सभी सदस्यों ने नगर के व्यापारियों से अपनी प्रतिष्ठानें बंद रखकर समर्थन देने कहा है।

अधिवक्ता संघ बंद रखेगा अपना काम

बंद के समर्थन में अधिवक्ता संघ ने भी गुरुवार को कोर्ट कार्य बंद रखने की घोषणा कर दी है। इस बंद की सूचना रेलवे संघर्ष समिति ने एसडीएम बोड़ला व एसडीएम पंडरिया को भी दी है। उन्होंने पत्र के जरिए बताया है कि डोंगरगढ़-कटघोरा रेल कॉरीडोर के रूप में रेल लाइन स्वीकृत किया गया है, जिसमें जिले के प्रमुख स्थानों की बड़ी आबादी को छोड़ दिया गया है। जबकि पूर्व के सर्वे में इन स्थानों से रेल लाइन गुजर रही थी।

खबरें और भी हैं...