पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नया बाजार परिसर में महामाया सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

नया बाजार परिसर में महामाया सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडरिया. नया बाजार परिसर में सफाई करते समिति केे लोग।

पंडरिया|महामाया सेवा समिति स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत अपने सफाई अभियान का 34 वां चरण पूरा किया। इस सप्ताह समिति के सदस्यों ने नया बाजार परिसर में फैले कचरे को साफ करके स्वच्छता और सुंदरता का सन्देश दिया। समिति का यह सफाई कार्य 2 अक्टूबर से लगातार जारी है।

43 डिग्री तापमान के चलते लोग सुबह 7 बजे भी जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। वहीं समिति के सदस्य प्रत्येक रविवार की सुबह 7 से 9 बजे तक नगर की सफाई कार्य में श्रमदान कर रहे हैं। पिछले 34 सप्ताह से सफाई कार्य में मौसम आड़े नहीं आया है। हर मौसम में यह कार्य निरंतर जारी है। अभियान में समिति के संचालक संजय सोनी, सुमित तिवारी, अभिषेक शर्मा, मृगेन्द्र राजपूत, शशिकांत शुक्ला, वार्ड 7 पार्षद नन्दी हलवाई, राजेश गेंदले, राजू गुप्ता, गोविंद निर्मलकर, रिकू हलवाई, अंकित ठाकुर, हसन डाहिरे, रिंकू देवांगन आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...