पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति खराब हो रही पंडरिया बजाग सड़क

मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति खराब हो रही पंडरिया-बजाग सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडरिया-बजाग मार्ग 03 साल से खराब हो गई है। इसके बाद से ही नए सड़क बनाने की घोषणा नेताओं द्वारा लगातार की जा रही है। किंतु सड़क बनना तो दूर, मरम्मत भी नहीं हो पाई है। ब्लाक की आधी आबादी वनांचल में निवास करने वाली आदिवासी है। उन्हें भी ब्लाक मुख्यालय पहुंचने के लिए आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

खराब सड़कों की लम्बाई ब्लाक मुख्यालय से मध्यप्रदेश सीमा तक करीब 37 किलोमीटर की है। यहां का सफर अत्यंत चुनौती भरा होता हैं। पूरी सड़क में डामर कहीं नजर नहीं आता। कहीं कहीं गड्ढ़ों के बीच डामर दिखाई पड़ता है। पोलमी से अधचरा तक करीब 11 किमी सड़क घाटी में है। जिसमें हमेशा दुर्घटना का जोखिम रहता है। छोटे चार पहिया वाहन तो बड़े गड्ढों के कारण जमीन पर रगड़ते हुए चलता है और जल्दी खराब भी हो जाता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार एक साल से मरम्मत कराने के नाम पर खाना पूर्ति में मिट्टी से मरम्मत की जाती रही है और बाद में धूल बनकर उड़ जाती है। बरसात में यह सड़क नाला बन जाता है। यहां गड़ढ़ों के कारण पानी सड़क में भरा रहता है। कई दिनों तक यह मार्ग बंद भी रहता है। दर असल यह मार्ग अब मरम्मत के लायक नहीं है। जानकारों ने इस रोड को अब नए सिरे से बनाने की आवश्यकता बताई है।

इस मार्ग में मप्र. के डिंडौरी, अमरकंटक व शहडोल से काफी संख्या में वाहन चलती है। दो वर्षाे से इस मार्ग को नेशनल हाइवे में जाने व नए सड़क बनने की खबर आ रही है, किंतु सड़क की गड्ढों को आज तक नहीं भरा गया है। आने वाले बरसात से पहले सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो यह सड़क बरसात में चलने लायक भी नहीं रहेगी और आवागमन बंद हो सकता है।

भेलकी निवासी गणेश राम ध्रुर्वे ने बताया कि कई प्रकार के कामों से ब्लाक मुख्यालय प्राय: लोगों को जाना पड़ता है। किंतु सड़क, खराब होने के कारण आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क पर पूरी गिट्टी बिखरी है। जिससे टायर पंचर का डर बना रहता है। इस मार्गों पर बिरकोना, केशलीगोडान, रहमानकापा, बदौरा, मुनमुना, नेउर, बदना आते-जाते हैं।

पंडरिया. अधिकांश जगह सड़क पर डामर ही नहीं मिलता। गिटि्टयां फैल गई है।

क्षेत्र की सड़कों पर गड्‌ढ़े गुणवत्ता पर ध्यान नहीं

छत्तीसगढ़ के सीमा अधचरा के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा सड़क निर्माण कराया गया है। मध्यप्रदेश की सड़कों में अब तक एक भी गड्ढे नहीं है। जबकि छत्तीसगढ़ की सड़क बाद में बनी है। इसके बावजूद सड़क में केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। भ्रष्टाचार के चलते छग की सड़क में गुणवत्ता नहीं रही।

72 लाख से होगी मरम्मत

बजाग मार्ग के सड़क की मरम्मत के लिए 72 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। इसका टेंडर लगा हुआ है। नए सड़क निर्माण के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। नित्या ठाकुर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...