कुंडा|प्रदेश कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी ने पंडरिया के ग्राम बोड़तरा निवासी अमित शर्मा को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। अमित के प्रदेश महामंत्री बनने पर विधानसभा पंडरिया 71 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुशी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह नियुक्ति कांग्रेस एवं पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मो. अकबर की सहमति व प्रदेश सचिव कांग्रेस व पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडरिया अर्जुन तिवारी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के निर्देश पर किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मनोहर चंद्राकर, आरती सुमन, अमरजीत सलूजा, अशोक कश्यप ने सराहना की है।