पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमन सरकार की खिंचाई कर कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

रमन सरकार की खिंचाई कर कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडरिया.कांग्रेस के संकल्प शिविर के दौरान मौजूद पीसीसी चीफ व अन्य।

पंडरिया| जनपद पंचायत प्रांगण में सोमवार को आयोजित संकल्प शिविर मेें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा पूरे प्रदेश में विकास कहीं हुआ है, केवल रमन सिंह व बीजेपी के बड़े नेताओं का हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले की मध्य से गुजरने वाली रेल लाइन को भी अपने गांव (ठाठापुर) रामपुर ले जा रहे हैं। इसके अलावा कहीं और विकास दिखाई नहीं देता।

कार्यक्रम को करुणा शुक्ला व प्रदेश प्रभारी चंदन यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी यूज एंड थ्रो पार्टी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साहू, कौशल चंद्राकर, पारस बंगनी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम में सम्बोधन से पूर्व बघेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ व जोन प्रभारी के बारे में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब ब्लॉक अध्यक्ष को खड़े होने कहा। इस दौरान पंडरिया व लोहारा के अध्यक्ष खड़े हुए। बघेल ने अध्यक्षों से बूथ व जोन प्रभारी बनाये जाने के संबंध में पूछा। उन्होंने अध्यक्षों को शाम तक इस्तीफा दे देने की बात कह कर बैठा दिए।

खबरें और भी हैं...