नायब तहसीलदार पद के आवेदन की तिथि 15 से बढ़ाकर की 22 मई
पानीपत | एचपीएससी ने पोर्टल में आ रही दिक्कतों के चलते नायब तहसीलदार के पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 मई की गई है। इच्छुक आवेदकों को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है।
दरअसल, एचपीएससी की तरफ से प्रदेश में नायब तहसीलदारों के 70 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक व्यक्ति एचपीएससी के पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार 15 मई तय की गई थी, लेकिन सामने आया कि पिछले कई दिन से लगातार पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें आई हुई थी। इसी परेशानी को देखते हुए इच्छुक आवेदकों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर एचपीएससी की तरफ से एक सप्ताह का समय अतिरिक्त देने का निर्णय लिया। वहीं 25 मई तक चालान की फीस जमा करवा सकते हैं।
आयु सीमा 21 से 42 साल