सिवाह के सती मंदिर में की गई भाई-बहन की पूजा
पानीपत| सिवाह गांव के सती मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान अशोक मंगला ने बताया कि इस मंदिर में कई साल पहले मंगल गोत्र की चार बहने अपने भाई के साथ चिता में सती हो गई थी, उस दिन के बाद इस मंदिर में भाई बहनों की पूजा होती है, अब हर महीने की अमावस्या को भंडारा होता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, सतीश गुप्ता, रवि कंसल, नरेश गुप्ता, सुरेंद्र मंगला, रवि गुप्ता, राकेश मंगला, मयंक मंगला, संजीव मंगला व कृष्ण मंगला मौजूद रहे।