पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘दूसरे के गलत व्यवहार पर चुप न रहंे छात्राएं’

‘दूसरे के गलत व्यवहार पर चुप न रहंे छात्राएं’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा| हथवाला रोड स्थित एक निजी स्कूल में पुलिस महिला डेस्क इंचार्ज योगेश कुमारी ने छात्राओं को अच्छे और बुरे टच के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम भाजपा शहरी उपाध्यक्ष रेनू धीमान की देखरेख में हुआ। योगेश कुमारी ने कहा कि कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो उसकी जानकारी अपने अभिभावकों या पुलिस को अवश्य दें ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। चुप रहने से अपराध करने वाले का हौसला बढ़ता है।

युवतियों ने नाच गाकर, कंचे खेल यादें की ताजा

पानीपत | मॉडल टाउन स्थित पीसीसी अकेडमी में मंगलवार को हुए यादगिरी शो में युवतियों ने कैरम बोर्ड, नाच गाकर, लुका छिपी व कंचे खेलकर बचपन की यादें ताजा की। एकेडमी निदेशक राजीव परुथी ने कहा इंसान को अपना बचपन कभी नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर प्रियंका भाटिया, रिया, शिवांगी, तनु जैन, सिमरन कौर, गरिमा मीनाक्षी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...